MP Bhulekh (WebGIS 2.0) मध्यप्रदेश भूलेख 2026, खसरा / खतौनी, भू नक्शा देखें

MP Bhulekh (MP Land Record) – मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in के मदद से राज्य के सभी भूमि से संबंधित जानकारी जैसे – एमपी भूलेख, खसरा खतौनी B1, भू नक्शा मध्यप्रदेश और अन्य कई प्रकार के लैंड रिकॉर्ड की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं.

इस लेख में MP Bhulekh Portal के माध्यम से Khasra Khatauni MP, Bhu Abhilekh MP से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन कैसे देखते हैं. भूमि से संबंधित दस्तावेज़ के भू-अभिलेख प्रतिलिपि को कैसे डाउनलोड करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.

MP Bhulekh Portal पर उपलब्ध सेवाएँ

साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि – इस प्रतिलिपि को फ्री में निकाल सकते हैं. यह सिर्फ जानकारी मात्र के लिए उपयोग में आता हैं. इसके लिए MPBhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं होती हैं.

भू-अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि – इसके लिए शुक्ल का भुगतान करना पड़ता हैं. यह प्रतिलिपि क़ानूनी रूप से मान्य होता हैं. इसको सरकारी कार्य के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए MPBhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता हैं.

मुफ्त सेवाएँ (Free Services)

  • साधारण भू-अभिलेख (खसरा/खतौनी)
  • साधारण भू नक्शा नक्शा
  • आबादी अधिकार अभिलेख
  • व्यपवर्तित भूमि-राजस्व भुगतान
  • दृष्टि बंधक
  • व्यव्हार न्यायालय प्रकरण
  • अभिलेखागार प्रतिलिपि
  • RCMS आर्डर
  • ट्रांज़ैक्शन विवरण
  • भूमि बंधक
  • कृषि भूमि राजस्व विभाग
  • DS दस्तावेज़ खोजें
  • दस्तावेज़ खोजें
  • जमानत विवरण खोजें
  • CERSAI खोजें

सशुल्क सेवाएँ (Paid Services)

  • प्रमाणित भू-अभिलेख प्रति डाउनलोड
  • प्रमाणित भू नक्शा नक्शा
  • राजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि
  • अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि
  • भू-अधिकार पुस्तिका
  • व्यपवर्तन सूचना
  • भू राजस्व भुगतान
  • वॉलेट रिचार्ज
  • भूमिस्वामी आधार
  • Other Land Services

एमपी भू अभिलेख (खसरा/खतौनी) साधारण प्रतिलिपि देखें

आप भू अभिलेख खसरा/खतौनी B1 के विवरण को देखना या साधारण प्रतिलिपि को प्राप्त करना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए प्रक्रिया का पालन करके कर सकते हैं.

  • भू अभिलेख देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘भू अभिलेख’ विकल्प पर क्लिक करें.

MP Bhulekh

  • इस नई पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं. आप पहले विकल्प ‘क्या आप खसरा के लिए भूमि रिकॉर्ड खोजना चाहते हैं?’ को चुने और ‘हाँ’ पर क्लिक करें.

MP Land Record

  • यदि आपके पास भूखंड ID, ULPIN, भूमिस्वामी समग्र संख्या हैं. तो इसके माध्यम से भी भू अभिलेख को सर्च कर सकते हैं. अगर नहीं हैं तो कोई बात नहीं.
  • अपने जिला, तहसील, ग्राम LGD कोड को सेलेक्ट करें. अब आपको भू अभिलेख खोजने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से अपने अनुसार चुन कर जानकारी दर्ज/सेलेक्ट करके कैप्चा कोड को भरकर ‘विवरण देखे’ बटन पर क्लिक करें.
  1. भूमिस्वामी नाम
  2. सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या
  3. प्लॉट संख्या

मैंने यहाँ पर पहले विकल्प भूमिस्वामी नाम का चुनाव किया हैं. इससे आप खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन देख सकते हैं.

Bhu Abhilekh MP

  • भूमि विवरण सेक्शन में कार्यवाही क्लूम में थ्री डॉट पर क्लिक करें. आपको भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. पहला खसरा देखें, दूसरा नक्शा देखें और तीसरा खतौनी (B1) देखें. आप जिस भूमि रिकॉर्ड को देखना चाहते हैं. उस पर क्लिक करके देख सकते हैं.

Khasra Khatauni MP

  • यदि खसरा देखें विकल्प पर क्लिक करते हैं. तो भूमि के खसरा रिकॉर्ड से संबंधित सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाती हैं. इसी प्रकार आप अन्य रिकॉर्ड को भी देख सकते हैं.

mpbhulekh

भू अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि (Certified Copy) निकालें

भू अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि (Certified Copy) निकालने के लिए मध्यप्रदेश भूलेख पोर्टल पर पंजीकरण करके लॉगइन करना पड़ता हैं. प्रमाणित प्रतिलिपि कैसे निकालते हैं. प्रक्रिया नीचे दी गई हैं.

  • सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘पंजीकरण’ विकल्प को सेलेक्ट करके उसमे से ‘नागरिक उपयोगकर्ता’ पर क्लिक करें.

पंजीकरण

  • अब अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करके कैप्चा कोड को भरकर ‘OTP प्राप्त करे’ पर क्लिक करें.

एमपी भूलेख पंजीकरण

  • आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा उसे दर्ज करके जो आप पासवर्ड रखना चाहते हैं. उसे दर्ज करें. और आगे बढ़े पर क्लिक करें.

पासवर्ड set

  • अब आपके सामने e-KYC फॉर्म खुलता हैं. इसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें. और ‘आगे बढ़े’ पर क्लिक करें. आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जाता हैं.

e-KYC फॉर्म

  • अब साइन इन विकल्प को सेलेक्ट करके साइन इन विवरण को दर्ज करके. मोबाइल OTP दर्ज करके ‘सत्यापन एवं साइन इन’ पर क्लिक करें. आप सफलतापूर्वक Bhulekh MP पोर्टल पर लॉगइन हो जाते हैं.

सत्यापन एवं साइन इन

  • साइन इन करते ही इस नई पेज पर आ जाते हैं. यहाँ प्रमाणित प्रति सेक्शन में भू-अभिलेख प्रतिलिपि को सेलेक्ट करके नवीन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें.

भू-अभिलेख प्रतिलिपि

  • अपने जिला, तहसील, ग्राम LGD कोड को सेलेक्ट करें. अब आपको भू अभिलेख खोजने के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से अपने अनुसार चुन कर जानकारी दर्ज/सेलेक्ट करके कैप्चा कोड को भरकर ‘विवरण देखे’ बटन पर क्लिक करें.
  1. भूमिस्वामी नाम
  2. सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या
  3. प्लॉट संख्या

मैंने यहाँ पर सर्वेक्षण/ब्लॉक खसरा संख्या का चुनाव किया हैं.

सर्वेक्षण  ब्लॉक संख्या

  • खसरा नम्बर को चयन करें. फिर अभिलेख प्रकार में ‘खसरा प्रतिलिपि’ और वर्ष को सेलेक्ट करें. उसके बाद सूची में जोड़े बटन को क्लिक करें. उसके बाद शुल्क गणना करें बटन को क्लिक करें.

खसरा प्रतिलिपि

  • कुल कितना भुगतान करना हैं. उसका विवरण दिखाई देता हैं. चेक बॉक्स को क्लिक करके ‘आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें. और पेमेंट करें.

पेमेंट करें

  • प्रमाणित खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट पर क्लिक करें. ‘डाउनलोड करें’ विकल्प दिखाई देता हैं. उस पर क्लिक करें.

प्रमाणित खसरा प्रतिलिपि डाउनलोड

  • आपके सामने भू अभिलेख प्रमाणित प्रतिलिपि (Certified Copy) प्रदर्शित हो जाती हैं.

Certified Copy

भू नक्शा मध्यप्रदेश देखने की प्रक्रिया

  • भू नक्शा मध्यप्रदेश देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘भू-भाग नक्शा’ विकल्प पर क्लिक करें.

भू-भाग नक्शा’

  • इस नई पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं. आप पहले विकल्प ‘क्या आप ग्रामवार पार्सल मानचित्र देखना चाहते हैं?’ को चुने और ‘हाँ’ पर क्लिक करें.

ग्रामवार पार्सल मानचित्र

  • इस नई पेज पर ‘ग्राम चयन करें’ विकल्प को सेलेक्ट करें.

ग्राम चयन करें

  • अब अपने जिला के नाम, तहसील नाम और ग्राम | LGD कोड को सेलेक्ट करें.

LGD कोड को सेलेक्ट करें

  • अब सर्वेक्षण संख्या या प्लॉट संख्या में से चयन करके फिर कैप्चा कोड को दर्ज करें. और ‘नक्शा देखें’ बटन पर क्लिक करें.

नक्शा देखें

  • एक नई पेज पर भू-भाग नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं.

भू-भाग नक्शा प्रदर्शित

भूमिस्वामी आधार E-KYC की प्रक्रिया

  • एमपी भू अभिलेख पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके फिर लॉगइन करें.
  • साइन इन करते ही इस नई पेज पर आ जाते हैं. यहाँ प्रमाणित प्रति सेक्शन में ‘भू-धारी e-KYC’ को सेलेक्ट करके ‘नवीन आवेदन’ विकल्प पर क्लिक करें.

भू-धारी e-KYC

  • अपने जिला, तहसील, ग्राम LGD कोड को सेलेक्ट करें. अब आपको भूमिस्वामी आधार E-KYC के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से अपने अनुसार चुन कर जानकारी दर्ज/सेलेक्ट करके कैप्चा कोड को भरकर ‘विवरण देखे’ बटन पर क्लिक करें.
  1. भूमिस्वामी नाम
  2. सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या
  3. प्लॉट संख्या

मैंने यहाँ पर सर्वेक्षण/ब्लॉक खसरा संख्या का चुनाव किया हैं.

  • अब खसरा नम्बर से संबंधित विवरण ओपन हो जाता हैं. यहाँ पर आपको कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट पर क्लिक करें. E-KYC विकल्प को सेलेक्ट करना हैं.

E-KYC

  • अब अपना आधार नम्बर को दर्ज करना हैं. जो मोबाइल नम्बर आधार से लिंक हैं. उसपर एक OTP आएगा. उसे दर्ज करके चेक बॉक्स को चेक करें. और ‘जमा करें’ बटन पर क्लिक करें.

मोबाइल नम्बर आधार से लिंक

  • अगर मोबाइल नम्बर बदलना हैं. तो नई मोबाइल नम्बर को दर्ज करके OTP द्वारा सत्यापन करके सबमिट करें. आपका नई मोबाइल भूमि रिकॉर्ड से लिंक हो जाता हैं.

नई मोबाइल भूमि रिकॉर्ड से लिंक

  • अब आपके आधार डिटेल और भूमि डिटेल दिखाई देते हैं. इन्हें ध्यानपूर्वक जाँच लें. गलत हैं तो एडिट कर सकते हैं. सही हैं तो सबमिट करें.

आधार डिटेल और भूमि डिटेल

  • आपके भूमिस्वामी आधार E-KYC की प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाती हैं. आप अपने की गई आवेदन की स्थति भी चेक कर सकते हैं.

आबादी अधिकार अभिलेख देखने की प्रक्रिया

  • आबादी अधिकार अभिलेख देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘आबादी अधिकार अभिलेख’ विकल्प पर क्लिक करें.

आबादी अधिकार अभिलेख

  • इस नई पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं. आप पहले विकल्प ‘क्या आप अधिकार अभिलेख खोजना चाहते हैं?’ को चुने और ‘हाँ’ पर क्लिक करें.

अधिकार अभिलेख खोजना चाहते हैं

  • अपने जिला, तहसील, ग्राम LGD कोड को सेलेक्ट करें. अब आपको आबादी अधिकार अभिलेख के लिए तीन विकल्प दिखाई देते हैं. इनमे से अपने अनुसार चुन कर जानकारी दर्ज/सेलेक्ट करके कैप्चा कोड को भरकर ‘विवरण देखे’ बटन पर क्लिक करें.
  1. भूमिस्वामी नाम
  2. सर्वेक्षण / ब्लॉक संख्या
  3. प्लॉट संख्या

अधिकार अभिलेख

  • अब आपके समने भूमि विवरण से संबंधित जानकारी प्रदर्शित हो जाती हैं. आप यहाँ पर कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट पर क्लिक करके देखें विकल्प को सेलेक्ट करें.

भूमि विवरण

  • आपके सामने आबादी अधिकार अभिलेख की प्रतिलिपि प्रदर्शित हो जाती हैं.

आबादी अधिकार अभिलेख की प्रतिलिपि

अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) खोजने की प्रक्रिया

  • अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) के लिए अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन)’ विकल्प पर क्लिक करें.

अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन)

  • इस नई पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं. आप पहले विकल्प ‘क्या आप अभिलेखों की स्कैन प्रतिलिपि को खोजना चाहते हैं?’ को चुने और ‘हाँ’ पर क्लिक करें.
  • अपने जिला, तहसील, ग्राम LGD कोड, अभिलेख प्रकार, सर्वेक्षण संख्या को सेलेक्ट करके कैप्चा कोड को भरकर ‘विवरण देखे’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपके सामने अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) की प्रतिलिपि प्रदर्शित हो जाती हैं.

अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) की प्रतिलिपि

RCMS आर्डर चेक करें

  • RCMS आर्डर चेक करने के लिए अधिकारिक पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘RCMS आर्डर’ विकल्प पर क्लिक करें.

RCMS आर्डर

  • इस नई पेज पर आपको दो विकल्प दिखाई देते हैं. आप पहले विकल्प ‘क्या आप RCMS आर्डर खोजना चाहते हैं?’ को चुने और ‘हाँ’ पर क्लिक करें.
  • अब ‘राजस्व न्यायालय नाम’ विकल्प को सेलेक्ट करके मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक सेलेक्ट करें. और कैप्चा कोड को भरकर ‘विवरण देखे’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपके सामने RCMS Order Details प्रदर्शित हो जाता हैं. यहाँ पर कार्यवाही कोलुम में थ्री डॉट पर क्लिक करके देखें विकल्प को सेलेक्ट करें. RCMS आर्डर विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

RCMS आर्डर विवरण

एमपी भूलेख पोर्टल के लाभ

मध्यप्रदेश राज्य के नागरिकों के लिए MP Bhulekh Portl बहुत ही लाभदायक हैं. इससे आसानी से जमीन से संबंधित दस्तावेज़ रिकॉर्ड को ऑनलाइन घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं. और अन्य कई लाभ जो निम्नलिखित हैं.

  • भूमि से संबंधित विवाद धोखाधड़ी रोकता हैं. क्योंकि ऑनलाइन भूमि से संबंधित रिकॉर्ड तक आसानी से पहुचकर भूमि दस्तावेज़ की जाँच हो जाती हैं.
  • भूमि खरीद – बेच करने में जो भ्रष्टाचार होता था. उसमे कमी आई हैं. क्योकि कोई भी आसानी से जमीन रिकॉर्ड विवरण को ऑनलाइन देख सकता हैं.
  • जमीन से संबंधित रिकॉर्ड विवरण को पारदर्शी बनाता हैं. जिससे गलत और अफवाह जानकारी में कमी आई हैं.
  • अब कार्यालय में भीड़ कम हो चुकी हैं. जैसे धन और समय दोनों बच रहे हैं.
  • बहुत सारे भूमि से संबंधित कार्य एमपी भूलेख पोर्टल के माध्यम से घर बैठ ही हो जाता हैं. इसलिए सरकारी दफ्तर जाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती हैं.
  • घर बैठे ही खसरा, खतौनी B1, और नक्शा की साधारण और प्रमाणित प्रतिलिपि को डाउनलोड कर सकते हैं.

FAQs

एमपी भूलेख का नया पोर्टल कौन सा हैं?

एमपी भूलेख पोर्टल का नाम बदलकर https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ कर दिया गया हैं. इसे WebGIS 2.0 के नाम से भी जाना जाता हैं.

एमपी भूलेख क्या हैं?

एमपी भूलेख मध्यप्रदेश राजस्व विभाग द्वारा बनाया गया एक ऑनलाइन पोर्टल हैं. जो राष्ट्रीय भूमि अभिलेख कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा राज्य के भूमि प्रबंधन का डिजिटल डेटा बेस प्रणाली हैं. इसका कार्य मध्यप्रदेश राज्य के सभी भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध करना हैं. इस प्रणाली के मदद से आम नागरिक अपने जमीन से संबंधित दस्तावेज़ रिकॉर्ड की जानकारी को ऑनलाइन घर बैठे ही प्राप्त कर सकें.

एमपी भूलेख हेल्पलाइन

आयुक्त भू-अभिलेख
(मध्य प्रदेश शासन)
राजस्व भवन, नाका चन्द्रबदनी
नीडम रोड, Gwalior (मध्य प्रदेश)
पिनकोड:- 474009
संपर्क करें:- 18002030311 (Toll Free),
0751-2441200 (लैंडलाइन – CLR ऑफिस ग्वालियर)