Bhu Naksha MP – मध्यप्रदेश राज्य के किसी भी जमीन का भू नक्शा ऑनलाइन देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं. तो राज्य के राजस्व विभाग के अधिकारिक पोर्टल आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ पर जाकर आसानी से एमपी भू नक्शा को देख सकते हैं. और एमपी भू नक्शा खसरा खतौनी से संबंधित दस्तावेज़ को डाउनलोड कर सकते हैं.
इस लेख में एमपी भू नक्शा खसरा खतौनी 2026 ऑनलाइन कैसे देखते हैं? और अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से एमपी भू नक्शा खसरा खतौनी दस्तावेज़ को कैसे डाउनलोड करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.
एमपी भू नक्शा खसरा खतौनी 2026 ऑनलाइन देखें.
- एमपी भू नक्शा खसरा के लिए ऑफिसियल पोर्टल webgis2.mpbhulekh.gov.in पर जाएँ.
- होमपेज विकल्प ‘भू-भाग नक्शा’ को क्लिक करें.

- इस पेज पर 2 विकल्प दिखाई देते हैं. पहले विकल्प ‘क्या आप ग्रामवार पार्सल मानचित्र देखना चाहते हैं?’ को चुने और ‘हाँ’ पर क्लिक करें.

- इस पेज पर ‘ग्राम चयन करें’ विकल्प को चुने.

- अब अपने डिस्ट्रिक नाम, तहसील नाम और ग्राम | LGD कोड को सेलेक्ट करें.

- अब सर्वेक्षण संख्या / प्लॉट संख्या चयन करके फिर कैप्चा कोड को दर्ज करें. और ‘नक्शा देखें’ बटन पर क्लिक करें.

- स्क्रीन पर भू-भाग नक्शा प्रदर्शित हो जाता हैं.
