MP Circle Rate – मध्यप्रदेश जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन जाने

MP Circle Rate – मध्यप्रदेश राज्य में किसी जमीन का सरकारी रेट जिसे जमीन का सर्किल रेट भी कहा जाता हैं. उसे सरकार द्वारा कितना निर्धारित किया गया हैं. इसे आप राजस्व विभाग के अधिकारिक पोर्टल mpigr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन घर बैठे ही पता कर सकते हैं.

अगर आप मध्यप्रदेश में किसी जमीन को खरीद रहें हैं. तो आपको उस जमीन/ प्रोपर्टी का सर्किल रेट पता होनी चाहिए. क्योंकि जमीन के सरकारी रेट और मार्किट रेट में अंतर हो सकता हैं. और आपको जमीन के सरकारी रेट पर जमीन खरीदते समय सभी शुल्क देने होते हैं.

MP Circle Rate क्या हैं?

किसी जमीन/ प्रोपर्टी के सर्किल रेट का निर्धारण सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता हैं. एक ही क्षेत्र में जमीन के सर्किल रेट में अंतर हो सकता हैं. क्योकि सर्किल रेट प्रोपर्टी पर मिलने वाली सुविधा पर भी निर्भर करता हैं.

जब आप कोई जमीन प्रोपर्टी खरीदते हैं. तो उस प्रोपर्टी को अपने नाम पर करने के लिए जमीन को अपने नाम पर ट्रांसफर करना होता हैं. जिसके लिए जमीन की रजिस्ट्री करानी होती हैं. रजिस्ट्री करवाते समय जो सरकार को स्टाम्प और रजिस्ट्री शुल्क देना पड़ता हैं. उसकी गणना जमीन के सर्किल रेट के आधार पर की जाती हैं. कोई भी जमीन की खरीद बेच उसके सर्किल रेट से कम मूल्य पर नहीं हो सकती हैं.

मध्यप्रदेश जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन जाने

  • मध्यप्रदेश जमीन का सर्किल रेट जानने के लिए अधिकारिक पोर्टल https://www.mpigr.gov.in/ पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘गाइडलाइन दर’ विकल्प पर क्लिक करें.

MP Circle Rate

  • अब आप जिस वर्ष के सर्किल रेट ऑनलाइन देखना चाहते हैं. उस वर्ष पर क्लिक करें.

Collector Rate MP 2026 Pdf

  •  अब आपके सामने राज्य के सभी जिलों के नाम की सूचि प्रदर्शित हो जाती हैं. जिसका सर्किल रेट (Circle Rate) देखना चाहते हैं. उस जिले को सेलेक्ट करें.

Collector Rate MP 2026

  • जिले के नाम पर क्लिक करते ही सर्किल रेट की पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड हो जाती हैं. जिसमे जमीन के सर्किल रेट का सभी विवरण दिया रहता हैं.

Collector Rate MP

Leave a Comment